देहरादून लोको पायलट अपनी मांगों को लेकर कर रहे उपवास लेकिन काम नहीं किया बाधित

Share your love

लोकजन टुडे देहरादून ब्यूरो

देशभर के लोको पायलट 48 घंटे का उपवास कर रहे हैं, जिसमें देहरादून के 70 लोको पायलट भी शामिल हैं. उनकी कुछ मांगें हैं, जिनको लेकर वह दो दिन का उपवास कर रहे हैं. हालांकि इस दौरान ट्रेन संचालित होती रहेंगी और यात्रियों को परेशानी नहीं होगी. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन मुरादाबाद के मंडल अध्यक्ष सकराम मीणा ने कहा कि लोको पायलट लंबे समय से कई अहम मांगों को उठाते रहे हैं, जिन पर अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

इन्हीं मांगों को लेकर सभी लोको पायलट 48 घंटे का उपवास कर रहे हैं. लोको पायलटों की किलोमीटर भत्ते में संशोधन, नियमित भर्ती निकालकर स्टाफ की कमी दूर करना और लोकोमोटिव में शौचालय की व्यवस्था करने जैसी कई मांगें हैं.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.