पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार के तत्व्धान में चमोली पुलिस और आर्मी की संयुक्त टीम ने जनपद में करे सुरक्षा कड़े इंतज़ाम !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

जनपद की कमान संभालते ही एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्थानीय पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष चेकिंग एवं सुरक्षा ड्रिल अभियान संचालित करने हेतु निर्देशित किया हुआ है…

अभियान के दौरान मंदिर परिसर, श्रद्धालु प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, यात्री प्रतीक्षालय तथा आसपास के मार्गों का गहन निरीक्षण किया गया। BDS टीम ने अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों की सहायता से मंदिर परिसर के प्रत्येक क्षेत्र की जांच की तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि पर विशेष निगरानी रखी…

इस संयुक्त सुरक्षा ड्रिल का उद्देश्य आपात स्थिति में विभिन्न एजेंसियों — पुलिस, बीडीएस टीम, 07 असम भारतीय सेना एवं मंदिर समिति — के बीच समन्वय और प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाना रहा…

चेकिंग के दौरान संदिग्ध वस्तुओं, बैगों एवं वाहनों की सावधानीपूर्वक जांच की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान किए गए…

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों, वाहन चालकों एवं श्रद्धालुओं को सुरक्षा जागरूकता से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई और उनसे अनुरोध किया गया कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.