चमोली पुलिस ने दिल्ली की समाजसेविका नूपुर अग्निहोत्री को किया सम्मानित !

Share your love

लोकजन टुडे, चमोली

सेवा के कार्यों में अग्रणी रेहने वाली दिल्ली निवासी समाजसेविका नूपुर अग्निहोत्री आज अपने परिवार के साथ श्री बद्रीनाथ धाम पहुँचीं…

बताते चलें कि नूपुर अग्निहोत्री का दिल्ली में (गुरु कृपाएंटरप्राइज) नाम से टॉर्च का होलसेल का कार्य है. उनके द्वारा आपदा के समय पर भी कई गांव में कई जरूरतमंदों एवं पुलिसकर्मियों को टॉर्च पहुंचने का सराहनीय कार्य किया गया था…

उनके इस योगदान के लिए थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने उनका भव्य स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके निरंतर सहयोग के लिए चमोली पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया…

श्रीमती अग्निहोत्री ने अपनी सेवा भावना जारी रखते हुए आज भी बद्रीनाथ पुलिस को उपयोग हेतु टॉर्च प्रदान किए और भविष्य में जरूरतमंदों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.