चमोली में फटा बादल, प्रदेश के 11 जिलों में बाढ़ का अलर्ट

Share your love

उत्तराखंड में हिमालय राज्य होने के कारण हर समय आपदा जैसी चुनौती से तैयार रहना पड़ता है क्योंकि आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड को बहुत ही संवदेनशील श्रेणी में रखा गया है। उत्तराखंड में मानसून शुरू होते ही पहाड़ों के साथ साथ कही कही मैदानों ने भी तबाही के मंजर देखे जाते है भारी बारिश और भूसंखलन के चलते पहाड़ से लेकर मैदान के लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है और इस आपदा में ना जाने कितने अपनो से हमेशा के लिए बिछड़ जाते हैं।

मानसून सीजन में उत्तराखंड में कहीं ना कही छोटी ओर बड़ी आपदाएं देखी जाती है उत्तरकाशी में हाल ही में भारी भूसंखलन की घटना हो या चमोली में बादल फटने वाली दर्दनाक तस्वीरें सभी को विचलित कर देती है। मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड के हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर ज़िले को छोड़कर बाकी सभी 11 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है जो राज्य की जनता और सरकार दोनों के लिए चिंता की बात है हालांकि सरकार की तरफ से आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी है।

*बाढ़ की जद में ज़िले*

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,देहरादून, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है।

*चमोली में बादल फटा*

आपको बता दे कि 8 जुलाई की सुबह चमोली जिले के नंदप्रयाग घाट से आगे मुख गाँव में बादल फटने की खबर मिली है राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) के अनुसार, अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है SDRF की एक टीम मौके पर पहुंच चुकी है और वहां तुरंत राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.