एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना राजपुर पुलिस ने अर्न्तराष्ट्रीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़!
Share your love
संवाददाता :करन सहगल

एसएसपी देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को जनपद में अवैध ऑनलाइन सट्टे में का कारोबार करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया हुआ हैl उसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत कोजी नेस्ट होम स्टे निकट जीआरडी कॉलेज, राजपुर रोड के किनारे स्थित एक फ्लैट में दबिश देते हुए आई0पी0एल0 मैचो में ऑनलाईन सट्टा लगा रहे 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम चेतन शर्मा पुत्र स्वर्गीय लबबा राम शर्मा, शक्ति सिंह पुत्र कौशल सिंह चौहान (3)- धीरज शर्मा पुत्र स्वर्गीय अशोक शर्मा (4)- निशांत पुत्र राजकुमार (5)- करण पुत्र अनिल कुमार (6)- सोहन सिंह पुत्र पुष्कर सिंह बताया. सभी दिल्ली के निवासी हैं
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों के कब्जे से आनलाईन सट्टा लगाने में इस्तेमाल किये जा रहे कुल 02 लैपटॉप, 17 मोबाइल फोन, 5,33,500 रुपए नगद एवं अन्य इलैक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री हुई बरामद की गई ।
अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना राजपुर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में ऑनलाइन सट्टे का पूरा नेटवर्क दुबई से संचालित होना बताया गया l साथ ही उनके खातों मे पिछले एक माह में आईपीएल मैचो के दौरान करोडो रू0 के ट्राजेक्शन का होना पाया गया
गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनके जानकारों ने उन्हें पहले ही चेतावनी दी थी कि सट्टा खिलवाने कही भी चले जाना लेकिन देहरादून मत जाना, देहरादून पुलिस से बच पाना सम्भव नहीं है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
