रेस्टोरेंट में घुसकर बदतमीजी करना हिस्ट्रीशीटर नेता एवं उसके साथी को पड़ा महंगा, दून पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे!
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

दिनांक: 21-03-2025 को प्रकाश जोशी पुत्र प्रेमलाल जोशी, निवासी टिहरी गढवाल हाल पता सालावाला देहरादून ने थाना राजपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से दिनांक 20-03-2025 को उनके राजपुर रोड स्थित “पिरामिड कैफे लॉज” में लगभग 40-50 यू0के0डी0 कार्यकर्ताओं का ज़बरदस्ती घुस आना, उनके द्वारा नारे लगाना, स्टाफ के साथ बदतमीजी करना तथा उन पर जबरदस्ती दबाव बनाकर सैलरी के नाम पर ₹107000 ले जाने के साथ ही प्रतिष्ठान की छवि खराब करने की धमकी देने के बारे में अवगत कराया गया, साथ ही उक्त व्यक्तियों द्वारा रेस्टोरेंट पर ताला लगाने तथा उनकी बात न मानने पर उन्हें तथा उनके स्टाफ को जान से मारने की धमकी दी गई।
शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर चौकी प्रभारी जाखन उपनिरीक्षक अर्जुन गुसांई द्वारा जांच में अभियुक्तों द्वारा दिनांक 25-03-25 को शिकायतकर्ता को फोन कर पुनः धमकाना एवं पैसों की मांग करना सामने आया जिस पर थाना राजपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया । अभियोग की विवेचना के दौरान प्राप्त सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर उक्त घटना में शामिल 02 अभियुक्तों
1-आशीष नेगी उर्फ उक्रांद पुत्र श्री जयकृत सिंह नेगी निवासी ग्राम व पोस्ट कनोट तहसील एवं ब्लॉक कर्णप्रयाग, जनपद चमोली, हाल पता दुल्हनिया नदी पुल के पास कृष्ण विहार, किद्दूवाला, थाना रायपुर
2- आशुतोष नेगी पुत्र स्व० ज्ञान सिंह नेगी निवासी विद्या सदन निकट सर्किट हाउस पौड़ी, थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 51 वर्ष, हाल पता दुल्हनिया नदी पुल के पास कृष्ण विहार, किद्दूवाला, थाना रायपुर, जनपद देहरादून को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया
अभियुक्त आशुतोष नेगी जनपद पौडी का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध पौडी, देहरादून, लैंसडौन, उत्तराखण्ड के अलग-अलग जनपदों में कई अभियोग पंजीकृत हैं।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
