एसएसपी देहरादून के निर्देशन में थाना रायवाला पुलिस ने मात्र 24 घंटे में महिला की हत्या में शामिल 3 अभियुक्त किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

कल दिनांक 08/02/2025 को वादी रितेश गुप्ता पुत्र मिजाजीलाल गुप्ता निवासी हरिपुरकलां थाना रायवाला द्वारा थाना रायवाला पुलिस को दिनांक 07/02/2025 की रात्रि में हरिपुरकलां क्षेत्र में एक छोटी सी बात को लेकर हुए विवाद में अभियुक्त ऋषभ धीमान, राहुल धीमान व अन्य नामजद व्यक्तियों द्वारा उनके व उनके परिजनों के उपर लाठी-डन्डो से हमला करने, जिसमें उनके परिजनों को गम्भीर चोटें आने तथा उनकी माता मीरा देवी को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु होने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना रायवाला पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया…

घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिये जिनका पालन करते हुए थाना रायवाला पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन करते हुए घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेजो का अवलोकन किया तथा घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में मुखबिर के माध्यम से जानकारी एकत्रित करते हुए करते हुए मात्र 24 घण्टे के अन्दर घटना में शामिल 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड, लाठी – डण्डे बरामद किये गये।

गिरफ़्तार किए गये अभियुक्तों के नाम ऋषभ धीमान पुत्र आशोक कुमार धीमान, राहुल धीमान पुत्र आशोक कुमार धीमान तथा सचिन धीमान पुत्र मेघपाल निवासी ग्राम घटायन, थाना जानसठ, मुज्जफरनगर उ0प्र0 है तीनों का हाल पता शन्ति मार्ग, हरिपुरकलां, रायवाला, दे0दून है….

अभियुक्तों की गिरफ़्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी थाना रायवाल निरीक्षक बी0एल0 भारती, उपनिरीक्षक विनय शर्मा, उपनिरीक्षक कुशाल सिंह रावत, अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र कुमार, हेड कॉन्स्टेबल शहबान अली, कॉन्स्टेबल अनित, कॉन्स्टेबल हंसराज एवं कॉन्स्टेबल नन्दकिशोर शामिल थे….


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.