गौतस्करों व गौकशी करने वालों के विरुद्ध एसएसपी देहरादून का लगातार चल रहा डंडा…

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून का गोकशी करने वालों के विरुद्ध कड़ा प्रहार जारी है…दो दिन पूर्व हुई सहसपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना का संज्ञान लेते हुए टीम एसपी ने कल सुबह एक बदमाश को धर दबोचा था जिसने अपने बयानों में उसके साथ घटना में सम्मिलित दो अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी थी…

उसी क्रम में आज तड़के धर्मावाला चेकपोस्ट पर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पुलिस चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस के रोके जाने पर रुकने की बजाय विकासनगर क्षेत्र की तरफ भागे, जिनका पुलिस टीमों द्वारा पीछा किया गया तो कुँजा ग्रांट गांव के पास के जंगल में बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायर किया गया…

पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मुजम्मिल पुत्र असलम निवासी खुशालपुर थाना सहसपुर देहरादून के पैर में गोली लगी और दूसरा बदमाश उजेयफ पुत्र रहीश निवासी रायपुर बेहड़ थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश वहां से भाग गया जिसको कुछ देर बाद ही पुलिस ने धर दबोचा

मुठभेड़ में घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर ले जाया गया जहां एसपी विकासनगर ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली…

मुठभेड़ मे घायल बदमाश से एक देसी तमंचा व खोखा कारतूस बरामद किया गया…

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में पुलिस टीम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम से प्रभारी कोतवाली राजेश साह, उपनिरीक्षक सनोज कुमार, उपनिरीक्षक संदीप पंवार, अपर उपनिरीक्षक नौसाद असांरी, कॉन्स्टेबल गौरव, कॉन्स्टेबल बृजेश़, कॉन्स्टेबल रईस, कॉन्स्टेबल सुशील, चालक बबलू शामिल थे…

थाना सहसपुर पुलिस से प्रभारी थाना सहसपुर निरीक्षक मुकेश त्यागी, उपनिरीक्षक जावेद हसन, अपर उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, कॉन्स्टेबल नरेश पंत, कॉन्स्टेबल प्रदीप, कॉन्स्टेबल मनोज बिष्ट एवं कॉन्स्टेबल रविन्द्र राणा शामिल थे…

एस0ओ0जी0 टीम से प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक विनय मित्तल हेड कांस्टेबल किरण कुमार, कांस्टेबल सनी कुमार, कांस्टेबल वीरेंद्र गिरी एवं कांस्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.