उत्तरकाशी वरुणावत पर्वत से भारी बोल्डर भवन की छत पर गिरने से हड़कंप!

Share your love

 


उत्तरकाशी वरुणावत पर्वत से भारी बोल्डर भटवाड़ी रोड स्थित एक भवन की छत पर गिरने से यहां हड़कंप मच गया। बोल्डर मकान की छत में छेद कर छत पर ही लुढ़क
गया। यह बोल्डर भवन के भीतर घुसन या फिर इससे सटे भारी चहल पहल वाले गंगोत्री हाईवे पर गिरने से यहां बड़ा हादसा हो सकता था। वरुणावत ट्रीटमेंट के बावजूद यहां समय-समय पर भारी बोल्डर गिरने से नगर क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

आज शाम वरुणावत के भटवाड़ी रोड वाले हिस्से में
पहाड़ से टूट कर भारी बोल्डर नीचे आबाद बस्ती की ओर गिरा। पेड़ों से टकराते हुए गिरा यह बोल्डर भटवाड़ी रोड स्थित वरुण होटल के पीछे बनी दीवार को तोड़ कर छत पर जा गिरा। बोल्डर इतना बड़ा था कि उससे तीन मंजिला
होटल की छत में छेद हो गया। गनीमत रही कि यह बोल्डर छत पर ही लुढ़क गया।
य‌दि यह मकान के भीतर घुसता या फिर छत से नीचे गंगोत्री हाईवे तक पहुंचता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के समय इस भवन में होटल मालिक के परिवार
के साथ ही होटल के अन्य कमरों में दर्जनों लोग मौजूद थे। साथ ही गंगोत्री हाईवे पर खासी चहल पहल थी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *