दून पुलिस की फर्जी कॉल सेंटरों के विरुद्ध लगातार मुहिम जारी, इस बार ऑनलाइन इंटरनेशनल फ्लाइट बुकिंग के नाम पर देश-विदेश में ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़ !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून में जनपद की कमान संभालने के बाद से ही अपराधियों की नाक में दम किया हुआ है इस बार दून पुलिस ने थाना राजपुर क्षेत्र स्थित कैनाल रोड के पास स्थित बचत स्टोर बिल्डिंग के तृतीय तल में अवैध इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है जहाँ के विदेशी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट बुक कराने के नाम से उनसे ठगी की जाती थी जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में 03 अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया ।

गठित टीम द्वारा दिनाँक 17-18/10/2024 की रात्रि में राजपुर क्षेत्रान्तर्गत बचत स्टोर कैनाल रोड में उक्त अवैध कॉल सेन्टर (पीसीएम वर्ल्डवाइड फ्लाइट लिमिटेड) पर दबिश दी गई तो मौके पर एक बडे हॉल मे लगभग 65 केबिन का एक कॉल सेन्टर का संचालन किया जा रहा था, जहां पर अलग-अलग कैबिनो में बैठे युवक/युवतियो द्वारा सिस्टमो के माध्यम से कॉले अटैण्ड की जा रही थी, जो स्वंय को अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगो से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट बुकिंग से उनके डेबिट /क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर रहे थे, मौके पर पुलिस द्वारा उक्त कॉल सेन्टर संचालित कर रहे 03 लोगो को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम (1)- विकास उर्फ फिलिप, (2)-मोहम्मद मोनिश उर्फ जॉन, (3)-मन्नू यादव उर्फ रोब बताया। उपरोक्त तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया ।

इस फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकार मसूरी अनुज आर्या, थानाध्यक्ष राजपुर उप निरीक्षक पी.डी भट्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, चौकी प्रभारी आईटी पार्क उपनिरीक्षक शोएब अली, चौकी प्रभारी कुठालगेट उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक प्रवेश रावत,महिला उपनिरीक्षक भावना,कांस्टेबल अरविंद, कांस्टेबल यशपाल, कांस्टेबल नीरज शामिल थे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.