एसएसपी देहरादून के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर ने जिला कारागार देहरादून के अधिकारियो के साथ की समन्वय/ सुरक्षा गोष्ठी…
Share your love

संवाददाता : करन सहगल
एसएसपी देहरादून द्वारा क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर को जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत जिला कारागार सुद्धोवाला देहरादून के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षा सम्बन्धित गोष्ठी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
निर्देशों का पालन करते हुए आज क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर श्रीमती रीना राठौर व थानाध्यक्ष प्रेमनगर द्वारा जिला कारागार के अधिकारियों के साथ समन्वय/सुरक्षा गोष्ठी की गई। गोष्ठी के दौरान जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा चर्चा की गई साथ ही जेल में निरुद्ध विचाराधीन व सजा काट रहे बन्दियों की निगरानी/ सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस व जेल अधिकारियों के मध्य आपसी समन्वय बनाए रखने और लाभदायक सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान किए जाने हेतु बताया गया ।
इसके अतिरिक्त जिला कारागार सुरक्षा में नियुक्त पीएसी बल व जेल पुलिस कर्मियों को अपनी ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा ड्यूटी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
