एसएसपी दून के निर्देशन में थाना राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के मुख्य विदेशी पैडलर को किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

सीएम उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये एसएसपी देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशो पर दिनांक 06-10-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध चैकिंग के दौरान मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग का मुख्य पैडलर दिल्ली से कोकिन की सप्लाई करने देहरादून आया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठाल गेट बैरियर ओल्ड मसूरी रोड के पास से एक विदेशी नागरिक (हाल निवासी- टर्नर रोड, देहरादून) NASSOR ZAHRAN HEMED को 68 ग्राम अवैध कोकीन जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 50 लाख है के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 03 विदेशी पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया देश का नागरिक है। उसके द्वारा तंजानिया के ही रहने वाले अपने साथी मैकडोनल्ट के साथ मिलकर अलग अलग राज्यो में कोकीन सप्लाई की जाती है, अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनका मुख्य सप्लायर फैयान्सी है जो कि तंजानिया देश का ही रहने वाला है और बीच- बीच में इण्डिया आता जाता रहता है, उसी के द्वारा उसके साथी मैकडोनल्ट को सप्लाई करने के लिए कोकीन उपलब्ध कराई जाती है तथा मैकडोनल्ट द्वारा उक्त कोकीन को अभियुक्त के माध्यम से अलग अलग व्यक्तियो को सप्लाई करवाई जाती है।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी सदर अनिल जोशी, थानाध्यक्ष राजपुर उपनिरीक्षक पी०डी० भट्ट, चौकी प्रभारी कुठाल गेट उपनिरीक्षक संदीप कुमार, उपनिरीक्षक प्रवेश रावत, उपनिरीक्षक बलबीर सिंह रावत, कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र एवं कॉन्स्टेबल अमित भट्ट शामिल थे l

नोट :- अभियुक्त को गिरफ्तारी कर मादक पदार्थो की बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी देहरादून द्वारा 25000/- ₹ के पुरुस्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.