थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चोरी की स्कूटी एवं मोबाइल समेत दो शातिर चोरों को किया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

[ संवाददाता: करन सहगल ]

दिनांक 29.12.2023 को वादिनी स्वाति कोठारी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को एक प्रार्थना देते हुए अवगत कराया गया कि वह माता मंदिर रोड पर जा रही थी, तभी पीछे से दो अज्ञात स्कूटर सवारों द्वारा उनका मोबाइल छीन लिया गया । इस सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी  पुलिस द्वारा संबंधित धाराओं में दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया l

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया कल मुख़बिर की सूचना पर कल दिनांक 30/02/2023 को दोनो अभियुक्तों को सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नई बस्ती पुल के पास से चोरी की स्कूटी एवं मोबाइल समेत गिरफ्तार कर लिया गया एवं माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l

घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों के नाम रोशन थापा उर्फ ​​रोन पुत्र कमल थापा निवासी दीपनगर अजबपुर कल जनपद देहरादून एवं विशाल चौधरी पुत्र सुधीर चौधरी निवासी आदर्श कॉलोनी जनपद देहरादून है l

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस में उ0नि0 कुलदीप सिंह, हेड कांस्टेबल विद्यासागर, कॉन्स्टेबल विवेक राठी, कॉन्स्टेबल बृजमोहन एवं एसओजी से कॉन्स्टेबल किरण शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.