थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस लगातार कर रही अपराधियों की धरपकड, मात्र 24 घंटे में किया बड़ी चोरी का अनावरण !
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
कल दिनाँक 24-12-2023 को हरिद्वार बायपास रोड स्थित “DEHRADUN PREMIER MOTORS PVT LTD” के अकाउंटेंट द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर एक तहरीर देते हुए अवगत कराया गया कि उनके प्रतिष्ठान में दिनांक 23-24/12/23 की रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा शोरूम का ताला तोड़कर अकाउंटेंट कार्यालय में अलमारी में रखे लाखों रूपये की नगदी को चोरी कर ली गई है जिस पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया l घटना का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा उक्त चोरी की घटना के शीघ्र अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी डालनवाला एवं थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को निर्देशित किया गया l क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो पाया कि फ़्लोर पर सुरक्षा के दृष्टिगत कोई भी सीसीटीवी कैमरा नही लगा है तथा शोरूम पर अन्दर जाने के लिए दोनो तरफ से खुला हुआ स्थान है जिन पर कोई भी दरवाज़ा नहीं लगा है ।घटनास्थल के ऑफिस परिसर में अंदर जहां नगदी रखना बताया गया वहाँ भी सुरक्षा हेतु गार्ड नियुक्त नही था। निर्माणाधीन भवन में लगभग 150 विभिन्न प्रदेशों के मज़दूर भी कार्य कर रहे थे । घटनास्थल के निरीक्षण के बाद उक्त चोरी के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा सीसीटीवी कैमरा चेक किए गए, मजदूरों से पूछताछ की गई, मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए एवं पुराने अभ्यस्त अपराधियों से पूछताछ की गई । महेंद्रा शोरूम में सीसीटीवी ना होने कारण व मोबाइल सार्विलांस से पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर टीमों द्वारा मैनुअल तरीक़े से कार्य प्रारंभ कर घटना के अनावरण का प्रयास शुरू किया गया।
आज दिनांक 25-12-2023 को मुखबिर खास के द्वारा सूचना दी गई कि एक व्यक्ति जिसका नाम दीपक है जो पूर्व मे भी चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है तथा नशे का आदी है , नशे मे बहुत पैसा खर्च कर रहा है ।हर जगह 500 का नोट ही निकाल रहा है ।उसके पास 500 के नोटों की गड्डी भी देखी गई है । मुखबिर की उक्त सूचना पर गठित पुलिस टीमो के द्वारा मुखबिर की मदद से दीपक कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी चिसोपानी नौका थाना क्लेमेन्टाउन जनपद देहरादून उम्र-32 वर्ष को दौडवाला से पकड़ा। पूछताछ व तलाशी पर दीपक की जेब से 103500/रू नगद बरामद हुए तथा उक्त व्यक्ति से सख़्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया की दिनांक 23/24-12-2023 की रात्रि को उसके द्वारा ही महिन्द्रा शोरूम से चोरी की गई थी तथा चोरी के शेष रुपये उसने बडकली में अपनी बहिन के घर पर छुपाकर रखें है ।अभियुक्त द्वारा चोरी से प्राप्त शेष 30 लाख की रकम को उसकी बहिन के घर से अभियुक्त की निशानदेही पर बरामद किया गया । कुल चोरी की रकम 3124254/रू मे से 3103500/रू बरामदगी हुई ।शेष 20754/रू की धनराशि के बारे में अभियुक्त दीपक के द्वारा बताया गया कि वह रुपये नशे व अन्य ख़रीददारी में खर्च हो गये है।
अभियुक्त पूर्व में भी कई बारी विभिन्न मुकदमों में जेल जा चुका है
घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीमों का विवरण इस प्रकार है:-
टीम 1
थानाध्यक्ष थाना नेहरू कालोनी मोहन सिंह, उप निरीक्षक अरुण अस्वाल, कांस्टेबल कमलेश सजवान एवं हेड कांस्टेबल दिनेश राणा शामिल थे l
टीम 2-
वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मुकेश कंडारी शामिल थे l
टीम 3-
चौकी प्रभारी बाईपास थाना उप निरीक्षक दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी फवारा चौक कुसुम पुरोहित, महिला कांस्टेबल रजनी शामिल थे l
टीम 4-
उप निरीक्षक कुलदीप सिंह, उप निरीक्षक सतवीर भंडारी, कांस्टेबल विपिन सेमवाल एवं एसओजी देहरादून से कांस्टेबल किरण शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
