अवैध खनन में 09 वाहन (02 पिकअप, 07 ट्रेक्टर ट्राली) सीज पट्टे की आड़ में कर रहे थे अवैध खनन

Share your love

 

 

अवैध खनन में 09 वाहन (02 पिकअप, 07 ट्रेक्टर ट्राली) सीज

पट्टे की आड़ में कर रहे थे अवैध खनन

थाना प्रेमनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर जनपद में अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में  थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अलग अलग पुलिस टीमें बनाकर ऐसे स्थानों को चिन्हित कर छापेमारी की गयी तो कोल्हू पानी कोटड़ा सन्तौर में पट्टे की आड़ में 07 टैक्टर ट्राली एवं 02 पिकअप वाहन अवैध खनन करते हुए पाये गये, जिनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए उक्त वाहनों को अवैध खनन/ओवरलोड सीज किया गया। अवैध खनन के सम्बन्ध में रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग को प्रेषित की जायेगी।

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 पी0डी0 भट्ट, थानाध्यक्ष प्रेमनगर
2- उ0नि0 कवीन्द्र राणा
3- उ0नि0 जगमोहन राणा
4- उ0नि0 सईदुल बहार
5- का0 अमरेन्द्र, का0 प्रदीप, का0 चालक जी0एस0 सैनी,


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.