चमोली में बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत

Share your love

चमोली

 

उत्तराखंड के चमोली जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बिजली गिरने से देवर भाभी की मौत हो गई। दोनों घर में अलग-अलग कमरे में थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
चमोली जिले के नंदानगर के सरपानी गांव में बिजली गिरने से एक ही परिवार के महिला और एक पुरुष की मौत हो गई है। दोनों देवर और भाभी थे। गांव के तालुरी तोक में अनुसूचित जाति की बस्ती में देवर भाभी अलग-अलग कमर में थे।

हेमा देवी (33) और जयप्रकाश (29) आकाशीय बिजली गिरने से बुरी तरह झुलस गए थे, जिन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर  में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नंदानगर पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.