विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूड़ी भूषण ने पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई

Share your love

विधानसभा अध्यक्ष  ऋतु खंडूड़ी भूषण ने श्रीमती पार्वती दास को विधायक पद की शपथ दिलाई

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की नव निर्वाचित सदस्य श्रीमती पार्वती दास को शुभकामनाएं दी और बागेश्वर की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बागेश्वर के इतिहास में पहली बार बागेश्वर की जनता ने महिला प्रत्याशी को अपना विधायक चुना है। बागेश्वर के विकास के लिए स्व.  चंदनराम दास द्वारा जिन कार्यों को आगे बढ़ाया गया था, अब इन कार्यों को  पार्वती दास तेजी से आगे बढ़ाएंगी।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल,  सौरभ बहुगुणा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  महेंद्र भट्ट उपस्थित थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.