एसपी सिटी का पहला जवाब’ डकैती का खुलासा, दो गिरफ्तार

Share your love

Report Kuldeep Rawat

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सचिवालय कॉलोनी में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मिंत्रा में रविवार देर रात हुई डकैती का पुलिस बुधवार को खुलासा कर दिया है। वारदात में कुल पांच बदमाश शामिल थे, जिससे पुलिस को मानना पड़ा कि डकैती पड़ी थी और मुकदमा डकैती की धारा में तरमीम किया जा रहा है। गिरफ्तार मोहित निवासी नकुड़ सहारनपुर कंपनी में पहले काम कर चुका था। उसी ने अपने पांच दोस्तो के साथ वारदात को अंजाम दिया। मोहित और शुभम निवासी नकुड़ सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया है। 60 हजार और एक बाइक बरामद हुई है। फरार राहुल, सोनित ओर मोनू की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी में किया खुलासा।देहरादून पुलिस ने 24 घंटे में ही लूट का किया खुलासा मिंत्रा कोरियर कंपनी के कार्यालय में दिनांक 14/15 जुलाई की रात्रि में घटित लूट की घटना से सम्बन्धित अभियोग का 24 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार रूपये60,000 नकदी बरामद व घटना में प्रयुक्त तमंचा व मो0सा0 बैग बरामद ।
दिनांक14/15 जुलाई 2019 की रात्रि में दून यूनिवर्सिटी रोड पर स्थित मिंत्रा कोरियर कंपनी के मैनेजर विष्णुकान्त शुक्ला पुत्र लालजी शुक्ला हाल नि0 लेन नं0 5, रुचिपुरा माजरा, पटेलनगर दे0दून द्वारा सिटी कंट्रोल के माध्यम से सूचना दी गई कि यूनिवर्सिटी के पास मिंत्रा कोरियर कंपनी के कार्यालय में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को तमंचे व खुंखरियों के बल पर डरा धमकाकर करीब रूपये1,00000 की नकदी लूट ली गई है । उक्त सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घटना के सम्बंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया । सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय डालनवाला श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर एवं एसओजी प्रभारी मय टीम नगर क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई एवं समस्त बॉर्डर पर सख्ती से चैकिंग के निर्देश दिए गए तथा मैनेजर की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 199/19 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए अनावरण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना नेहरू कॉलोनी एवं एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गयी । घटना के खुलासे के लिए गहनता से विवेचना प्रारम्भ की गई । टीम के द्वारा सर्वप्रथम मौके पर मौजूद समस्त कर्मचारी गणों से गहनता से पूछताछ की गई जिन्हें थाने ले जाकर बारी-बारी से पूछताछ की गई कोरियर कंपनी के मैनेजर से गहनता से पूछताछ की गई एवं ऐसे कर्मचारी जिन्होंने पिछले 2-3 वर्ष से लेकर अब तक कंपनी में कार्य कर नौकरी छोड़ी हो उनके सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी ली गई । घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज संकलित किए गए । घटना के खुलासे के लिए एसओजी मय थाने की एक टीम जनपद सहारनपुर मुजफ्फरनगर के लिए तुरंत रवाना की गई एवं पूर्व में इस तरह की घटनाए कहां –कहां घटित हुई इसकी जानकारी की गयी । घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम प्रयासरत थी इसी क्रम में पुलिस टीम को दिनांक 16.7.19 को सूचना मिली की उक्त कोरियर कंपनी में मोहित निवासी सडोली सहारनपुर नाम का डिलीवरी ब्वाय जो उक्त घटना में संदिग्ध प्रतीत हो रहा है इस पर पुलिस टीम उक्त मोहित के घर सडोली सहारनपुर के लिए रवाना हुई, मुखबिर मामूर किए गए जिस पर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई थी उक्त घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति मोहित वर्तमान में देहरादून में शुभद्रा अग्रवाल के मकान भंडारीबाग में पिछले 6-7 महीने से किराए पर रह रहा है जिस पर देहरादून थाना नेहरु कॉलोनी एवं एसओजी टीम तुरंत भंडारी बाग के पते पर पहुंची जहां से मोहित को पकड़ लिया गया, एवं सख्ती से पूछताछ की गई पूछताछ पर मोहित द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कबूल की गई एवं मोहित के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर व 32000/- लूटे हुए रुपए बरामद हुए । मोहित द्वारा अपने साथी जिन्होंने इस घटना को मोहित के साथ मिलकर अंजाम दिया था उनके नाम पते बताए । इस पर देहरादून से पुलिस टीम मोहित को लेकर सहारनपुर रवाना हुई एवं सहारनपुर से मोहित की निशानदेही पर घटना में सम्मिलित अन्य अभियुक्त शुभम को गिरफ्तार किया गया जिसके पास से भी घटना में प्रयुक्त FZ मोटर साइकिल एवं लूटे गये 28000/- रुपए बरामद हुए । अभियुक्त शुभम द्वारा भी पूछताछ में घटना को अंजाम देना कबूला गया एवं अन्य साथियों के नाम पते बताए गये जिनमें सोनित पुत्र जय सिंह नि0 वीराखेड़ी सहारनपुर के घर पर भी दविश दी गयी एवं एक टीम अन्य अभियुक्त राहुल पुत्र अजब सिंह नि0 गोलाकलां थाना बापोली पानीपत हरियाणा के घर पर दबिश दी गई लेकिन उनके अन्य साथी घरों से फरार मिले । दोनों अभियुक्त गण को गिरफ्तार कर थाना नेहरू कॉलोनी पर लाया गया अभि0गण से घटना में लुटे गये कुल रूपये 60,000 करीब बरामद हुए तथा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल एवं एक तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस बरामद हुए ।
गिरफ्तार अभि0गण के नाम पते-
1- मोहत कुमार पुत्र वीरम सिंह नि0 सडोली थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष ।
2- शुभम सैनी पुत्र सतपाल सैनी नि0 अम्बेटी थाना नकुड़ जिला सहारनपुर उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष ।
*बरामदगीः* –
1- अभियुक्त मोहित से कुल 32,000/- रुपये नगद बराम ।
2- अभि0 शुभम सैनी से कुल 28,000/- रु0 बरामद ।
3- घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मो0सा0 FZ बरामद ।
4- घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर व 05 जिन्दा कारतूस बरामद ।
5- घटना में प्रयुक्त बैग बरामद ।
*वांछित अभियुक्त गण के नाम पता*


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *