नशे की लत से ग्रसित युवा कर रहे लूट और चोरी 2 मामलों का पुलिस ने किया खुलासा एक लूट में आरोपी युवक है एमबीए पास ….
Share your love
देहरादून
राजधानी देहरादून में आज लूट चोरी के दो मामले सामने आए दोनों ही मामलों में आरोपी युवक नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है।
पहला मामला थाना नेहरू कॉलोनी का है जहां वृद्ध महिला के साथ दो युवकों के द्वारा चैन स्नैचिंग की गई पुलिस के द्वारा जब यह दो युवक पकड़े गए तो पता चला कि नशे की लत को पूरा करने के लिए इनके द्वारा यह स्नैचिंग की गई वही दूसरा मामला थाना डालनवाला में सामने आया

एक एमबीए पास युवक ने नशे की लत के शौक को पूरा करने के लिए एक चोरी की घटना को अंजाम दिया
नशे की लत व पारिवारिक समस्या के कारण हुआ कर्ज तो एमबीए पास युवक ने करी लूट की घटना, लूट के मोबाईल फोन व नकदी के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी संख्या UK07BY-0389 के साथ शातिर अभियुक्त को डालनवाला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांक 03-07-2023 को थाना डालनवाला पर वादिनी रजनी जोशी पत्नी अभय जोशी निवासी- 06, जागृति एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड, जनपद देहरादून द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि स्कूटी पर सवार एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादिनी को धक्का देकर उसका पर्स, जिसमें 40,000 रु0 नगद, One Plus मोबाइल फोन, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड एसबीआई, पीएनबी, ऑफिस आईडी कार्ड, घर की चाबी, हेल्थ कार्ड व डी0एल0 छीन लिया है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 137/2023 धारा- 356 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया
मयंक आहूजा पुत्र स्व0 श्री सुभाष चन्द आहूजा निवासी- म0नं0 713/708 गली नं0- 4, राजेन्द्र नगर, थाना कैन्ट, जनपद देहरादून उम्र 33 वर्ष
अभियुक्त से पूछताछ
– पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि व राजेन्द्र नगर गढ़ी कैन्ट का रहने वाला है । तथा उसके द्वारा सिक्किम मनीपाल यूनिर्वसिटी से ऑनलाइन एमबीए किया गया है। मेरे पिताजी का देहांत वर्ष 2006 में हो गया था वर्तमान में मेरे घर में मैं और मेरे माता जी रहती हैं। वर्ष 2021 मेरी शादी हुई थी पर शादी के 04 माह बाद से ही परिवारिक मतभेद के कारण मेरी पत्नी अपने मायके में रह रही है जो अब तक मेरे घर नहीं आई है। मेरी पत्नी द्वारा मेरे खिलाफ तलाक का केस कोर्ट में डाल रखा है, जिस कारण मेरा कोर्ट कचहरी आना-जाना एवं वकील की फीस आदि के चक्कर में काफी खर्चा व उधारी हो गई थी । जिस कारण मै काफी आर्थिक तंगी में चल रहा था इससे निजात पाने के लिए दिनांक 03.07.2023 को मैं अपने घर से चलकर पंजाब नेशनल बैंक एश्लेहॉल में अपनी स्कूटी संख्या UK07BY-0389 स्कूटी से आया और मेरे दिमाग में बैक से पैसे निकालने वाले किसी व्यक्ति को लूटने की योजना चल रही थी घटना को करने से पहले मैने अपनी पहचान छुपाने के लिए अपनी स्कूटी की नंबर प्लेट के बाहर A/F की प्रिन्ट कॉपी चिपका दी, ताकि मेरी गाड़ी का नंबर किसी को पता ना चल सके और सर पर हेलमेट और मुंह में मास्क लगा लिया। इस दौरान एक महिला अपने कंधे पर पर्श लटकाए हुए बैंक के अंदर गई तो मैं भी उसके पीछे-पीछे बैंक में चला गया तथा सीसीटीवी कैमरे से बचते हुए मास्क व हेलमेट पहने बैंक के बीचों- बीच बैंच पर बैठ गया । जब उस महिला ने कैश काउंटर से नगदी ली तो मैं उससे पहले बैंक के गेट से बाहर आकर अपनी स्कूटी में बैठकर उसका इंतजार करने लगा और जैसे ही वह बैंक से बाहर निकल कर विक्रम में बैठी तो मैं भी उसी के पीछे-पीछे राजपुर रोड पहुंच गया। जैसे ही वह महिला राजपुर रोड पर विक्रम से उतरी मैने मौका देखकर उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और उसके कंधे पर टगा पर्स छिन कर अपनी स्कूटी से वहां से फरार हो गया आगे जाकर मै कैनाल रोड की ओर आर्य नगर, सर्वे चौक होते हुए अपने घर वापस आ गया । मैंने उसी दिन इस पर्स से मिले ₹35000 में से 500 के नोट कुल ₹17000 एटीएम मशीन कौलागढ़ रोड राजेंद्र नगर पीएनबी एटीएम से तथा 100 और 200 के पुराने नोट कुल ₹18000 बैंक में जाकर अपने बैक खाते में जमा किए थे। उसके बाद मैं अपने घर चला गया था फिर मैंने कल दिनांक 04.07.2023 को अपने उक्त खाते से ₹5000 अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर किए थे जो मैंने उसके उधार देने थे। पकड़े गये अभियुक्त मयंक आहूजा उपरोक्त से बरामद माल के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 356 भादवि से धारा 392 भादवि में तरमीम किया गया तथा धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है। साथ ही अभियुक्त के बैक खाते को फ्रिज किया गया है।
*अभियुक्त से बरामद माल-*
1- One Plus कम्पनी मोबाइल फोन,
2- घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या UK07BY-0389 स्कूटी
3- लूट के ₹35000/ जो अभियुक्त ने अपने बैंक खाते में डाले थे को किया गया फ्रीज
* नोट* – घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को DIG/ SSP देहरादून महोदय द्वारा 5 हज़ार रुपये के ईनाम की घोषणा की गई।*
पुलिस टीम –
1- उ0नि0 कमलेश प्रसाद गौड़ , चौकी प्रभारी हाथीबड़कला, कोतवाली डालनवाला जनपद देहरादून
2- का0 917 विजय सिंह , कोतवाली डालनवाला देहरादून
3- का0 1594 अरविन्द भट्ट, कोतवाली डालनवाला देहरादून
4- का0 1403 ना0पु0 गजेन्द्र सिंह, कोतवाली डालनवाला देहरादून
5- का0 किरन, एसओजी देहरादून (टैक्निकल टीम)
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
