कल दिन भर नाराजगी के पश्चात आखिरकार सौरव गहरवार ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग का पदभार ग्रहण किया

Share your love

रुद्रप्रयाग

 

कल पूरे दिन भर सोशल मीडिया पर आईएएस अधिकारी के इस्तीफे की खबर खूब सुर्खियों में थी जिलाधिकारी टिहरी सौरभ गहरवार को आखिर काफी मान मनोबल कर मना लिया गया

 

और आखिरकार रुद्रप्रयाग के नव नियुक्त जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने रुद्रप्रयाग जिले के 27वें जिलाधिकारी के रूप में आज अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा जिलाधिकारी का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की यात्रा को सरल, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों को समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना, उनकी प्राथमिकता में शामिल है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.