ADG L/O, ADG INT व IG गढ़वाल परिक्षेत्र  द्वारा अन्य अधिकारीगणों की मौजूदगी में कांवड़ मेला मैं तैनात पुलिसकर्मियों को दिए दिशा निर्देश

Share your love

ऋषिकेश

 

ADG L/O, ADG INT व IG गढ़वाल परिक्षेत्र  द्वारा अन्य अधिकारीगणों की मौजूदगी में कांवड़ मेला फोर्स को किया ब्रीफ,

आज दिनांक 01.07.2023 को अपर पुलिस महानिदेशक  अपराध एवं कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक  अभिसूचना व पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा अन्य अधिकारीगणों की मौजूदगी में जनपद पौड़ी, देहरादून व टिहरी गढ़वाल से कांवड़ मेला डयूटी मे आये फोर्स को जयश्री फार्म हाउस वेंकट हाल निकट नटराज चौक ऋषिकेश में ब्रीफ किया गया।

 

ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुये उनके सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव व सहयोगात्मक व्यवहार से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ सजग व सतर्क रहकर डयूटी करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने व यातायात प्लान के हिसाब से वाहनों को उनकी दिशा में भेजने, कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.