बिग ब्रेकिंग! कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन बोले मेरे साथ हो रही साजिश

Share your love

https://youtu.be/Lz6tvWqDW8M

लोकजन टुडे, देहरादूनः वीडियो वायरल होने के मामले में खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि वायरल हो रहा वीडियो बहुत पुराना है। यह मेरे किसी फंक्शन का है और मेरे द्वारा किसी पर्सनल फंक्शन का वीडियो है। किसी ने एडिट करके यह वीडियो डाला है। राज्य के लिए मैं कभी भी अपशब्दों का प्रयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही आदरणीय मुख्यमंत्री के साथ मिलकर यहां सिडकुल की स्थापना में चुनाव का वायदा पूरा किया था। उन्होंने कहा कि सिडकुल की स्थापना से पूरे उत्तराखंड के बेरोजगारों को रोजगार दिलवाया। वर्ष 2015 में भी मेरे खिलाफ साजिश की गई। भाजपा प्रदेश हाईकमान के नोटिस के जवाब में उन्होंने कहा कि पार्टी में सभी को बात रखने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई अच्छा कार्य करता हूं तभी इस प्रकार का वीडियो वायरल करके मेरे खिलाफ साजिश की जाती हैं उन्होंने कहा कि मेरे अंदर पहाड़ व उत्तराखंड के प्रति बहुत सम्मान है। मैं अपशब्दों का कभी भी प्रयोग नहीं कर सकता हूं। यह किसी दूसरे प्रसंग में बात आयी होगी और किसी ने एडिट करके मेरा वीडियो चला दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *