कहा बस हादसे में 1 दर्जन से ज्यादा यात्री हुए घायल।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ कालाढूंगी नैनीताल।

कालाढूंगी। कालाढूंगी क्षेत्र में भाखड़ा नदी के पास चंडीगढ़ से आ रही रोडवेज की बस पलटने से उसमें सवार चालक सहित 15 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, चालक ने बताया सुबह करीब 5:30 बजे अचानक बस के सामने नीलगाय आने के कारण उसे बचाते समय बस पलट गई।

वही हादसे के बाद घायलों ने बताया है कि बस चालक बस के अंदर तेज़ आवाज़ में भजन लगा कर तालियां बजा रहा था, इसी दौरान बस अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे जा पलटी चालक को बचाने के लिए रोडवेज के अधिकारी प्रयास कर रहे हैं, चालक झूठ बोलने लगा कि बस के आगे नीलगाय आई थी जिससे यह दुर्घटना घटित हुई है जबकि सभी घायलों ने बताया चालक को बस में समझाया भी गया परंतु नहीं माना और उसने बस में पंजाबी भजन लगाए थे और चलती बस पर हाथ ऊपर कर ताली बजा रहा था जिस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *