सूडान में उत्पन्न संकट से वापस लौटे भारतीयों में 10 उत्तराखंड के निवासी सुरक्षित वापस लौटे

Share your love

दिल्ली

 

सूडान में उत्पन्न संकट एवं परिस्थितियों के क्रम में सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को *”आपरेशन कावेरी”* के तहत भारत लाया जा रहा है। बुधवार रात भारत आई फ्लाइट में उत्तराखंड के 10 लोग भी वापस लाए गए। नई दिल्ली पहुंचने पर इन 10 लोगों का उत्तराखंड के स्थानिक आयुक्त  अजय मिश्रा और सहायक प्रोटोकॉल अधिकारी  अमर बिष्ट ने स्वागत किया। इसमें सुनील सिंह, विनोद नेगी, प्रवीन नेगी, अनिल कुमार, शीशपाल सिंह,अंकित बिष्ट, जुनेद त्यागी, जुनेद अली, इनायत त्यागी और सलमा त्यागी शमिल हैं।

सुरक्षित वापस लौटने पर सभी ने प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री  एस जयशंकर का आभार व्यक्त किया


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.