चारधाम यात्रा पर मंडराए मानसून के बादल
Share your love
रिपोर्ट- कुलदीप रावत

उत्तराखंड में मानसून सीजन के दस्तक देते ही चारधाम यात्रा पर मानसून का ब्रेक लगने लगा है।आलम ये है कि जहां हजारों श्रद्धालु रोज चारधाम की यात्रा के लिए आ रहे थे वहीं अब ये आंकड़ा घटने लगा है। हालांकि अभी तक यात्रियों ने भारी तादात में चारोधामों में पहुंचकर रिकार्ड बनाया है। उम्मीद की जा रही है कि मानसून सीजन खत्म होने के बाद एक बार फिर से विश्वप्रसिद्ध चारो धाम के दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
देवभूमि उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम की यात्रा करने वाले यात्रियों ने मात्र 2 महीने में ही पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस बार चारधाम यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु चारधाम के दर्शन करने पहुंचे। यही नहीं सबसे कठिन और दूरस्थ क्षेत्र में बने केदारनाथ धाम मंदिर के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस साल अब तक सबसे ज्यादा रही। मानसून सीजन के चलते चारधाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को तमाम दिक्कत होती हैं, लेकिन उन दिक्कतों से निपटने के लिए सरकार ने तमाम व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त किया है। लेकिन जिस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश होती हैं तो उस वक्त कहीं ना कहीं मानसून सीजन में पहाड़ों पर आपदा जैसी हालत बनने लगते हैं। चारधाम से अलग हेमकुंड साहिब में भी आने वाले श्रद्धालुओं में कमी देखी गई है, लिहाजा हेमकुंड साहिब बेहद ऊंचाई पर स्थित है, और वहां जाने के लिए करीब 19 किलोमीटर पहाड़ की खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। यही नहीं हेमकुंड साहिब के दर्शन करने जाने के लिए यात्रियों को तमाम दिक्कतों का भी सामना पड़ा करता है। इस सीजन में भारी मात्रा में बर्फबारी हुई है और ऐसे में मानसून सीजन आने के बाद लगातार बर्फ पिघल रहे हैं। हेमकुंड साहिब में कड़ाके की ठंड पड़ रही है जिसको देखते हुए यात्री भी ऐहतियात बरत रहे हैं।
मानसून सीजन में चारधाम की यात्रा करने उत्तराखंड पहुंच रहे यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए शासन स्तर पर पहले ही संबंधित जिलाधिकारी और एसएसपी को निर्देश दिए जा चुके हैं। ताकि आने वाले किसी भी श्रद्धालु को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसके साथ ही यात्रा मार्गों पर गाड़ियां भी लगाई गई हैं ताकि अगर किसी कारणवश आपदा जैसी हालात बनते हैं या फिर सड़के बाधित होने जैसी कोई दिक्कत होती है तो रास्तों को तत्काल प्रभाव से खुलवाया जा सके।
आइए एक नजर डालते हैं चार धाम यात्रियों की संख्या पर…
बदरीनाथ धाम – 831211
केदारनाथ धाम – 785681
गंगोत्री धाम – 372739
यमुनोत्री धाम – 356865
हेमकुंड साहिब – 176710
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
