जेल में बंद सुनील राठी और कलीम के नाम पर माँगी गयी रंगदारी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज….

Share your love

हरिद्वार

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी और कलीम के नाम पर अधिवक्ता से पांच लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रकम न देने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दी गई। सिडकुल थाने में सुनील राठी और कलीम सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जबकि पुलिस और एसओजी की तीन टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।

कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी इन दिनों रोशनाबाद जेल में बंद है। मंगलौर निवासी गैंगस्टर अल्मोड़ा की जेल में है। फरवरी माह में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के भाई से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सुनील राठी और उसके गुर्गे सुशील गुज्जर सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। सिडकुल पुलिस ने सुशील गुज्जर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि पुलिस अभी अन्य आरोपियों की धर पकड़ में जुटी है। लेकिन अब फिर से सुनील राठी के साथ ही कलीम के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला सामने आ गया।
पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता अभिषेक भारद्वाज पुत्र अनंत शंकर शर्मा निवासी सरदारों वाली हवेली अपर रोड नगर कोतवाली रोशनाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस कर रहे हैं। बीते 31 मार्च की दोपहर करीब दो बजे वह कोर्ट परिसर स्थित अपने चेंबर में बैठे थे। तभी मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने अपना नाम सागर बताते हुए कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी का नाम लिया और कलीम के खर्च के लिए पांच लाख रुपये मांगे

गैंगस्टर कोर्ट के बाहर बुलाया, जब अधिवक्ता वहां पहुंचा तो कोई नहीं मिला। दोबारा से फिर कॉल की और कोर्ट से जाने की बात कहते हुए बाद में मिलने के लिए कहा। साथ ही अपने साथी शुभम पंवार निवासी देहरादून, रजत सती, अभय शर्मा निवासी खड़खड़ी का नाम बताते हुए कहा कि सभी की पांच अप्रैल को गैंगस्टर कोर्ट में तारीख है। ये मामला सामने आते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलग-अलग टीमें पूरे मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.