230 ग्राम अवैध कीड़ा जड़ी के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share your love

 

जोशीमठ।

जनपद में अवैध कार्यों एवं तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों के क्रम गोविन्दघाट पुलिस ने दो लोगों को चैकिंग के 230 ग्राम कीड़ाजडी के साथ गिरफ्तार किया।
प्रभारी थाना गोविन्दघाट ने बताया कि मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना मिली कि 02 संदिग्ध व्यक्ति जिनके पास अवैध कीडाजडी हो सकती है जिसके बाद गोविन्दघाट के आसपास सघन तलाशी शुरू की गई , बताया कि इसी तलाशी के दौरान नेपाली मूल के 02 व्यक्तियों की तलाशी ली गयी जिनके कब्जे से 230 ग्राम अवैध कीडा़जड़ी बरामद हुई ,जिसके बाद उन्हें थाना लाया गया तथा उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय पेश किया गया।
एस ओ ब्रजमोहन राणा ने बताया कि मदन पुत्र गंगा बहादुर सेलाखेत जिला बजांग नेपाल एवं मोहन बहादुर पुत्र धन बहादुर निवासी जिला बजांग नेपाल
से प्राप्त कीड़ाजडी की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 250000रू० कीमत है, बताया कि पुलिस दल में उनके अतिरिक्त सीपाही कैलाश गोस्वामी ,सीपाही सतेन्द् ,चालक अशोक कुमार शामिल रहे


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *