सौ रुपये के लिए दोस्त ने किया दोस्त का कत्ल।

Share your love


रफी खान/लोकजन टुडे/काशीपुर

काशीपुर। बीती 2 जुलाई को गंगे बाबा रोड पर शाहनवाज की हत्या का खुलासा करते हुए एसएसपी उधमसिंह नगर ने बताया कि शहनवाज उर्फ मोना की हत्या उसी के साथ रहने वाले उसके दोस्त सलमान उर्फ पानदान ने मात्र ₹100 के एवज में की, कोतवाली काशीपुर में घटना से पर्दा उठाते हुए उन्होने बताया कि हत्या वाली रात दोनों ने शराब साथ पी और शराब में हुए सो रुपए खर्च को लेकर दोनों के बीच बात इतनी बड गई के सलमान ने घटना स्थल के निकट रखा ईट का टामा उठाकर शहनवाज के सर पर दे मारा जिससे उसकी मोके पर ही मोत हो गई! काशीपुर पुलिस ने चंद दिनो में हत्यारोपी के गिरेबा तक हाथ पहुंचा कर जेल की सलाखो के पीछे पहुंचाने का काम कर बड़ा काम किया है हत्यारा कितना भी शातिर क्यू न हो वह पुलिस के हाथो से नहीं बच सकता है!


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *