शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कोटद्वार से दुखद खबर

Share your love

लोकजन टुडे, कोटद्वारः शुक्रवार की सुबह एक बार फिर कोटद्वार से दुखद खबर आई है। बताया जा रहा है कि कोटद्वार क्षेत्र के दुगड्डा—सेंधिखाल मोटर मार्ग पर वीरवार की रात को एक ट्रक खाई में जा गिरा।

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल ब्लाक के ग्राम कोटड़ीसैंण से कोटद्वार की ओर आ रहा ट्रक खाई में जा गिरा। इसमें ट्रक चालक ग्राम दगड़ा (सिलोगी) निवासी रमेश बलूनी (45) और कोटडीसैंण निवासी हरेंद्र गुसाईं (50) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा वाहन में क्लीनर नेपाली कमल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका कोटद्वार के बेस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। कोटद्वार थाना कोतवाली के कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण यह ट्रक खाई में जा गिरा। घायल कमल को 108 के जरिये हॉस्पिटल लाया गया था। हालांकि उसको अधिक चोटें नहीं आई हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *