उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 प्रदेश में 16 मार्च से शुरू होंगी !

Share your love

देहरादून : फरवरी का महीना खत्म होते ही बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो जाती है। इसी कड़ी अब उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2023 प्रदेश में 16 मार्च से शुरू होंगी। जिसको लेकर बोर्ड सभागार में आयोजित बैठक में सचिव डॉ नीता तिवारी ने मौजूद प्रदेशभर से आए मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा प्रदेश के 1253 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी उन्होंने बताया कि इन परीक्षा केंद्रों में 198 संवेदनशील तथा 15 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं

सचिव ने बताया कि इस वर्ष हाई स्कूल में 1 लाख 32 हजार 115 तथा इंटरमीडिएट में 1 लाख 27 हजार 324 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे उन्होंने बताया कि परीक्षाएं नकल विहीन एवं पारदर्शिता से कराना बोर्ड की प्राथमिकता रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.