रणवीर सिंह चौहान को बनाया अपर आयुक्त खाघ आपूर्ति

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादूनः शासन ने आज एक बार फिर कुछ आईएएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। इसमें आईएएस सुशील कुमार के पास से अपर आयुक्त खाघ आपूर्ति का पद हटा दिया है अब अपर आयुक्त खाघ आपूर्ति की जिम्मेदारी आईएएस रणवीर सिंह चौहान को दी है। इसके अलावा आईएएस बीएम मिश्र को निबंधक सहकारिता का अतिरिक्त पदभार दिया है। पीसीएस उमेश नारायण पांडेय के पास से निबंधक सहकारिता का पद हटा दिया, वहीं पीसीएस डा. अभिषेक त्रिपाठी को संयुक्त आयुक्त खाघ आपूर्ति एवं औषधि नियंत्रण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सचिवालय सेवा की श्रीमती गरिमा रौकली को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आवास तथा सचिव उत्तराखंड चिकित्सक सेवा चयन बोर्ड की अतिरिक्त पदभार दिया है। इसके अलावा सचिवालय सेवा के अतर सिंह को अपर महानिदेशक कारागार का भी जिम्मा सौंप दिया है। उनको कुछ दिन पहले ही अपर सचिव गृह भी बनाया गया था।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *