8 दिनों से लापता एठाना गांव श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल के व्यक्ति का नदी में मिला शव

Share your love

जनपद पौड़ी के श्रीनगर में नदी के किनारे दिखाई दिया शव, SDRF ने किया बरामद।

 

आज दिनाँक 07 फरवरी 2023 को थाना श्रीनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया ग या कि उफालड़ा में नदी किनारे एक शव दिखाई दिया है, जिसमे SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी अजय सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुये नदी में उतरकर शव को किनारे लाया व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

उक्त व्यक्ति विगत 08 दिनों से अपने घर से लापता चल रहा था, जिसकी उसके परिवार के द्वारा नजदीकी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी, जिसकी SDRF टीम द्वारा लगातार सर्चिंग की जा रही थी।

मृत व्यक्ति का नाम :-  राजेंद्र लाल , उम्र – 53 वर्ष पुत्र बिशन लाल
निवासी :- एठाना, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.