उत्तराखंड की बेटी ने किया नाम रोशन, वायु सेना में बनी अफसर !
Share your love
देहरादून : देवभूमि के बेटे शुरू से ही देश सेवा में है, और अब तो यहां की बेटियां भी देश सेवा में अपना नाम कमा रही है। बाकी क्षेत्रों की तरह इस क्षेत्र में भी यहां की बेटियां अपना लोहा मनवा रहीं हैं। राज्य गठन के बाद पहाड़ की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा डंका बजाया कि देश ही नहीं विदेश मेें भी जमकर तारीफ हुई। क्रिकेट के मैदान से लेकर बाॅलीवुड तक बेटियों ने देवभूमि का नाम रोशन किया। अब पौड़ी गढ़वाल जिले के रणस्वा गांव निवासी सोनाली बिष्ट भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बन गई है। बेटी की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
गौरतलब है कि सोनाली बिष्ट की विगत 21 जनवरी 2023 को वायुसेना में कमीशन प्राप्त कर फ्लाइंग अफसर बनी है। सोनाली की मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के रणस्वा गांव निवासी है। वर्तमान में सोनाली का परिवार कोटद्वार क्षेत्र के कोटडीढ़ाग के वार्ड नंबर 3 में रहता है। सोनाली के पिता हसवंत सिंह बिष्ट भारतीय सेना से सेवानिवृत्त है। उनके दादा भोपाल सिंह बिष्ट, नाना सूबेदार मोहन सिंह नेगी भी सेना में रहकर मां भारती की सेवा कर चुके हैं। बड़े भाई शुभम बिष्ट भी भारतीय सेना कार्यरत हैं तथा वर्तमान में उनकी तैनाती बतौर कैप्टन अलवर राजस्थान में है। ऐसे मंे अब बेटी का चयन सेना में होने पर घर में खुशी का माहौल है।
सोनाली ने शुरूआती शिक्षा कोटडीढांग के ज्ञानोदय विद्यालय से जबकि 12वीं की पढ़ाई डीएवी कॉलेज से की है। इसके बाद सोनाली ने बीटेक किया। फिर उन्होंने एक वर्ष तक विप्रो में जाब की। वर्ष 2020 में उनका चयन फ्लाइंग अफसर के लिए हो गया, जिसके बाद एएफटीसी से दो वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर बीते 21 जनवरी को वह भारतीय वायुसेना सेना में शामिल हो गई।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
