ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से सहसपुर के पटाखा फैक्ट्री में लगी आग

Share your love

ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से सहसपुर के पटाखा फैक्ट्री में लगी आग शर्किट से शंकरपुर के आस पास घरों की बिजली की लाइन खाक व सील पटाखा फैक्ट्री में लगी आग…

आज दिनांक 02/07/19 को चौकी सेलाकुई पर प्रातः 8.30 बजे सूचना प्राप्त हुई कि शंकरपुर स्थित ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आसपास के घरों में बिजली की लाइन व पंखे जल गए है तथा सील सुधार पटाखे के गोदाम में शॉर्ट शर्किट की वजह से आग लग गई है, जिससे धीरे धीरे छोटे- छोटे विस्फोट हो रहे है। उक्त सूचना पर तुरंत फायर सर्विस को सूचित करते हुए पुलिस बल मौके पर पहुँचा। दमकल के वाहनों द्वारा समय रहते आग पर काबू पा लिया तथा शेष ज्वलनशील पटाखों को फायर सर्विस के कर्म0गणों की सहायता से निष्क्रिय करते हुए मौके की कार्यवाही की वीडियो ग्राफी की गई। आग लगने के कारणों को जानने हेतु विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *