हरीश रावत ने ISRO सहित अन्य वैज्ञानिक संगठनों कि सूचनाओं पर रोक को राज्य सरकार से हटाने की मांग की

Share your love

देहरादून

उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा इसरो सहित लगभग आठ अन्य वैज्ञानिक शोध संगठनों की सूचनाओं पर  रोक लगा दी गई है प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने इसरो के निदेशक को स्वयं फोन कर ऐसी सूचनाएं प्रसारित करने को लेकर रोकने को कहा है धन सिंह रावत ने कहा है कि ऐसी सूचना से भय का माहौल उत्पन्न होता है जिसके बाद उत्तराखंड राज्य सरकार द्वारा लगभग 8 विभिन्न वैज्ञानिक संस्थानों को पत्र भेजकर किसी भी सूचनाओं पर फिलहाल रोक लगा दी गई है वहीं उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरीश रावत ने इसरो सहित वैज्ञानिक संगठनों  पर जोशीमठ को लेकर आ रही सूचनाओं  पर लगाई गई रोक को चिंताजनक बताया है

अपने सोशल मीडिया पेज पर हरीश रावत लिखते हैं कि

यह आपदा एक्ट का पूर्णतः दुरुपयोग है। सूचना के अभाव में लोगों में चिंताएं बढ़ेंगी, राज्य में कई जगहों पर दरारे आ रही हैं, यदि सूचनाएं लोगों को ठीक से नहीं मिलेंगी तो उससे लोगों की व्यग्रता और बढ़ेगी तो इसलिए माननीय मुख्यमंत्री जी, इस आदेश को राज्य सरकार को शीघ्र वापस लेना चाहिये और सूचना के आदान-प्रदान पर रोक आपदा ग्रस्त राज्य के हित में नहीं है।

अब देखना होगा राज्य सरकार क्या इन वैज्ञानिक विभिन्न संस्थानों पर सूचनाओं के प्रसारण को लेकर लगाई गई रोक को हटाती है या फिर यह प्रतिबंध यूं ही बरकरार रहेगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.