जोशीमठ भूस्खलन को लेकर ग्रामीणों ने किया बदरीनाथ हाईवे जाम

Share your love

चमोली/ जोशीमठ

 

जोशीमठ में भुधँसाव से लगातार दरार बढ़ती जा रही है जिससे लोगों में दहशत है। शासन और प्रशासन के खिलाफ लोगों ने अब मोर्चा खोल दिया है बुधवार की रात को जोशीमठ में एक बड़ा मशाल जुलूस निकाला गया और बृहस्पतिवार को सुबह से ही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोगों ने जाम लगा दिया, वही पूरा जोशीमठ बाजार बंद करने की अपील की है सुबह से ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठ गए है। जोशमठ को बचाने की अपील कर रहे हैं लोगों का कहना है कि लंबे समय से जोशीमठ में इस तरह के हालात की संभावना लग रही थी और यहा के राजनीतिक सामाजिक लोगों ने अपने अपने स्तर से शासन और प्रशासन को आगाह किया था लेकिन शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते आज जोशीमठ में कई जिंदगियां खतरे में इसका स्थाई समाधान नहीं खोजा गया तो आने वाला समय और भी खतरनाक हो सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.