धर्मांतरण को लेकर सरकार तो सख्त, लेकिन पुलिस क्यों लापरवाह मुख्यमंत्री जी ?

Share your love

उत्तराखड़ / बड़कोट

उत्तरकाशी के बड़कोट में शनिवार को सेवा भारती विश्व हिंदू और स्थानीय ग्रामीणों व्यापारियों ने बाजार में रैली निकालकर पुलिस और स्थानीय प्रशासन से धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की l घटना शुक्रवार की है सामुदायिक संगठन के कार्यकर्ता मोरी पुरोला रोड पर एकत्रित एकत्रित होकर रोड तक जाम की l

मामला विस्तार से….. 

देवढुंग क्षेत्र में एक एनजीओ के नवनिर्मित भवन में सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मामला किया दर्ज l

देवढुंग क्षेत्र में एक NGO के नवनिर्मित भवन में एक समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें बाहर से आए धर्म विशेष के लोगों ने नेपाली मूल के करीब एक दर्जन लोगों सहित कुछ स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया था। ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर सामूहिक धर्मांतरण करने का आरोप लगाया है।

सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने के मामले में पुलिस ने ईसाई मिशनरी से जुड़े सात लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम में मामला दर्ज कर लिया है l

विश्व हिंदु परिषद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत की तहरीर पर नेपाली मूल के जगदीश सहित ईसाई मिशनरी के कुल 6 लोगों के खिलाफ उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है ।

धर्मांतरण को लेकर सरकार जहां कठोर कानून बना रही है वही पुलिस प्रशासन इस मामले को लेकर लापरवाह नजर आ रहा है अभी कुछ दिनों पहले राजधानी देहरादून के ई0 सी0  रोड पर धर्मांतरण को लेकर एक मामला प्रकाश में आया था जिसको लेकर हिंदू संगठनों ने खूब प्रदर्शन भी किया । हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले को लेकर लीपापोती करने में जुटी रही और मामला ठंडे बस्ते में ही डाल दिया l हालांकि इस मामले में हिंदू संगठन के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को तहरीर भी दी गई लेकिन इस पर क्या कार्यवाही हुई यह शिकायत कर्ताओं को भी नहीं पता वही उत्तरकाशी पुलिस ने भी भारी विरोध और जन दबाव के बाद इस मामले को लेकर 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.