ब्रेकिंग! मेडिकल कॉलेज में घुसा गुलदार, कर्मचारी को किया घायल

Share your love


लोकजन टुडे, श्रीनगरः श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में गुलदार। रविवार सुबह लगभग दस बजे श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की मेन बिल्डिंग में गुलदार आ जाने से हड़कंप मच गया।फार्माकोलॉजी विभाग के कर्मचारी युद्धबीर सिंह रावत पर झपट कर गुलदार इसी बिल्डिंग में फार्माकोलॉजी विभाग के कोरोडोर की ओर चला गया चार मंज़िली इस,बिल्डिंग के सभी एक्जिस्ट पॉइंट की ग्रिलों को बंद कर अब गुलदार की खोज की जा रही है, मौके पर पुलिस और वनकर्मी भी खोज में लगे हैं।गुलदार के हमले में घायल युद्धबीर रावत को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है।बिल्डिंग के जिस स्थान पर गुलदार ने मेडिकल कर्मचारी पर हमला किया उसी के पास ही मेडिकल कॉलेज की फेकल्टियों और डॉक्टरों की वर्कशॉप भी चल रही थी जिसमें 30 डॉक्टर उपस्थित भी थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *