यौन उत्पीड़न के सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज पर, जांच शुरू।

Share your love

राजीव चावला/ लोकजन टुडे/ रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर।

रुद्रपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक युवती के शोषण के मैसेज पर डीआईजी कुमाऊं द्वारा संज्ञान लेंने के बाद अब काशीपुर सीओ को जांच सौंपी गई है
जिसमे अब काशीपुर सीओ मनोज ठाकुर इस पूरे प्रकरण की जांच कर डीआईजी को रिपोर्ट सोपेंगे।

बीते दिनों काशीपुर की एक युवती ने सोशल मीडिया पर एक उद्यमी और उसके भतीजे पर ब्लैकमेल करते हुए यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था,
जिसमे युवती ने न्याय की गुहार लगाई थी
जिसमे मीडिया की सुर्खियां बनने के बाद लगातार मामले में कार्यवाही को लेकर सवालियां निशा खड़े हो रहे थे
क्यों कि आरोप लगाने वाली युवती ने किसी भी थाने में कोई शिकायत की थी और ना ही कोई तहरीर सौपी थी,
लेकिन लगातार इस मामले को मीडिया में सुर्खिया बनता देख पूर्व डीआईजी कुमाऊं अजय जोशी ने सोशल मीडिया पर वायरल मेसेज के आधार पर जांच के आदेश एसएसपी ऊधमसिंहनगर को दे दिए थे,

लेकिन जांच के आदेश देने के अगले दिन डीआईजी कुमाऊं अजय जोशी का ट्रांसफर हो गया था लेकिन इस जांच को अब एसएसपी बरिंद्रजीत सिंह के द्वारा काशीपुर सीओ मनोज ठाकुर को दे दी गई है,
वही सूत्रों की माने तो रुद्रपुर स्तर पर भी एसपी क्राइम प्रमोद कुमार उक्त प्रकरण की जांच में जुट गए है,

अब देखना यह होगा कि उक्त प्रकरण में आखिर पुलिस की जांच में क्या निकल कर आता है , क्यों कि इस घटना ने सवाल बहुत खड़े कर दिए है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *