देर रात ब्यासी से आगे बद्रीनाथ मार्ग पर दुर्घटना एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर बचाई जान
Share your love
देर रात हुई दुर्घटना, SDRF ने घायलों की बचाई जान
देर रात चौकी बयासी द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि चौकी से 200 मीटर आगे एक ट्रक खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट बयासी से रेस्क्यू टीम मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।
बयासी से तीन किलोमीटर आगे घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम द्वारा देखा गया कि एक ट्रक ( वाहन संख्या UK14 CA7758)सड़क से 10 मीटर नीचे गिरा था । जिसमें 02 व्यक्ति सवार थे । यह दोनों ऋषिकेश से चमोली के लिए सीमेंट ले जा रहे थे, परन्तु रास्ते में ही वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया था । एसडीआरएफ टीम द्वारा दोनों लोगों को तुरन्त रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया ।
घायलों का विवरण:-
1) दीपक कुमार पुत्र श्री महिपाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी नागनाथ पोखरी थाना – पोखरी जिला-रुद्रप्रयाग
2) सुनील सिंह निवासी नागनाथ पोखरी थाना – पोखरी जिला-रुद्रप्रयाग
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
