ब्रिटिश काल का 200 वर्ष पुराना पुल जिलाधिकारी ने किया आवाजाही के लिए बंद

Share your love

 

जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने  बाजार से देवप्रयाग को जोड़ने वाला पुल को सुरक्षा के दृष्टिगत आवाजाही हेतु बंद करने के निर्देश दिए हैं। इससे पूर्व जिलाधिकारी के निर्देशन पर उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता निर्माण खंड लोनिवि श्रीनगर, तहसीलदार देवप्रयाग टिहरी गढ़वाल, नगर पालिका अध्यक्ष व सभासद देवप्रयाग सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संयुक्त निरीक्षण किया था, जिसमें पाया गया कि पुल लगभग 200 वर्ष पुराना है जोकि काफी जर्जर हो चुका है, निरीक्षण के दौरान पुल में काफी तकनीकी खामियां पाई गई जिसमें आवाजाही नुकसानदेह हो सकती है।

 


उपजिलाधिकारी सदर आकाश जोशी ने बताया कि आम जन मानस की सुरक्षा के दृष्टिगत वर्णित पुल पर पूर्ण रूप से आवाजाही प्रतिबन्धित किये जाने हेतु स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सहमति व्यक्त करते हुये क्षेत्रान्तर्गत वैकल्पिक व्यवस्था हेतु बस की अनवरत व्यवस्था संचालित किये जाने हेतु सुझाव भी प्रस्तुत किया गया है। संयुक्त निरीक्षण टीम की जांच में पाया गया कि पुल पर आवाजाही रहने से किसी बडी दुर्घटना/जनहानि होने की पूर्ण सम्भावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। जिस कारण जनहित/ जनमानस की सुरक्षा हेतु उक्त झूला पुल में आवाजाही बन्द की जानी आवश्यक है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने आम जन मानस की सुरक्षा एवं व्यापक जनहित के दृष्टिगत बाह बाजार देवप्रयाग स्थित झूला पुल को तत्काल प्रभाव से आवाजाही हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किये जाने के आदेश पारित किये हैं। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग एवं सम्बन्धित थानाध्यक्ष द्वारा पुल पर आवाजाही पूर्ण रूप से प्रतिबन्धित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी, इसके साथ ही सम्भागीय परिवहन अधिकारी पौडी पुल पर आवाजाही बन्द होने के फलस्वरूप अग्रिम आदेशों तक स्थानीय लोगों के आवागमन हेतु वैकल्पिक व्यवस्था (बस, जीप आदि) करना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों के क्रम में बाह बाजार देवप्रयाग स्थित झूला पुल को आवाजाही हेतु पूर्णतः बन्द कर दिया गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.