विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू, रखा जाएगा अनुपूरक बजट !

देहरादून : आज से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है। जिसे लेकर विधानसभा समेत पुलिस, अन्य विभागों व विपक्ष ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

वही इसी कड़ी में बीते दिन विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। विधानसभा को शांतिपूर्ण तरीके से चलाने के बारे में चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी का कहना है कि सभी विधायकों से अपेक्षा की गई है कि शांतिपूर्ण तरीके से सदन में अपने बातों को रखेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हो चुकी है जिसमें आज के विधानसभा सत्र के दौरान आने वाले प्रस्ताव के बारे में चर्चा हुई है। वही आज शाम 4:00 बजे विधानसभा में अनुपूरक बजट को सरकार सदन के पटल पर रखेगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.