दिल्ली से भागकर पौड़ी आए प्रेमी जोड़े ने लगाई नदी में छलांग !

Share your love

पौड़ी जनपद के बैजरौ इलाके में प्रेम प्रसंग का मामला ग्रामीणों ने कर दी पिटाई जब प्रेमी को पकड़ने पहुंचे बचने के लिए नदी में लगा दी छलांग जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखिए वीडियो

 

पौड़ी जनपद के बैजरो इलाके में एक युवक के नदी में अचानक छलांग लगा दिए जाने का मामला सामने आया. बताया जा रहा है कि यहां के ढुलमोट सेराघाट गांव में रहने वाली अपनी प्रेमिका को घर से भगाने के लिए दिल्ली से अपने दोस्त के साथ पहुंचा प्रेमी गांव वालों के हत्थे चढ़ गया. लड़की को उसके गांव से भगा रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. अपनी जान बचाने के लिए प्रेमी युवक पहले खाई में कूदा और उसके बाद नयार नदी में कूद गया.

प्रेमी युवक के नदी में छलांग लगाने के बाद ग्रामीणों ने युवक के दोस्त की भी जमकर धुनाई कर दी. गनीमत रही कि नदी में कूदने के बावजूद युवक की जान नहीं गई और आसपास के ग्रामीणों ने युवक को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल दिया. युवक को नदी से निकालने के बाद सीधा बैजरो अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है.
दो घंटों तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार लड़की के परिजन लड़की के प्रेमी संग उसकी शादी कराने के लिए तैयार हो गए. बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की दोनों आपस मे काफी समय से प्रेम में थे और शादी भी करना चाहते थे. लेकिन, लकड़ी के परिजन लड़की की शादी किसी और जगह करा रहे थे ऐसे में प्रेमी लड़का दिल्ली से अपने दोस्त के साथ प्लानिंग कर अपनी प्रेमिका को भगाने पहुंच गया था.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.