मलिकार्जुन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में मिष्ठान वितरण और आतिशबाजी

Share your love

देहरादून: 

कांग्रेस को आज मलिकार्जुन खड़गे के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। इसको लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा सकता है। देहरादून के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस जनों ने खूब आतिशबाजी की। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार भी किया। इस दौरान संगठन उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कहा है कि, मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही दावा किया कि राहुल गांधी व खड़गे के नेतृत्व में केंद्र की सत्ता में काबिज होंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.