पौड़ी जनपद के पैठाणी थाना क्षेत्र में बिजली गिरने से युवक की मौत बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे था खड़ा

Share your love

पैठाणी क्षेत्र में दुखद घटना आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत ।

पैठाणी थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है बताया जा रहा है कि उत्तराखंड विधुत विभाग में संविदा पर कार्यरत युवक प्रकाश राणा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है जानकारी के अनुसार पता चला है कि मृतक प्रकाश राणा पैठाणी के दौला सिरतोली क्षेत्र में बिजली फॉल्ट ठीक करने गया था परन्तु तेज बारिश के चलते वह एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से प्रकाश की मौत हो गई जिसके काफी समय बाद ग्रामीणों को जानकारी मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर मृतक के परिजनों को एंव पुलिस थाना क्षेत्र पैठाणी थाना प्रभारी को जानकारी दी । पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया।

घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने घटना पर दुख जताते हुए संवेदनाएं व्यक्त की है ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.