यहां है बॉबी कटारिया अंडर ग्राउंड और जारी हो गया कुर्की का नोटिस

Share your love

देहरादून की सड़कों पर ट्रैफिक रुकवा कर शराब पीने वाले बॉबी कटारिया को नोटिस पर पेश ना होने के मामले में कोर्ट ने कुर्की वारंट जारी कर दिया है वारंट को उसके घर पर चस्पा करने के लिए कैंट पुलिस रवाना हो गई है वह अभी पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ तो 1 महीने बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी दून पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है विगत 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का किमाड़ी मार्ग पर सड़क पर ट्रैफिक रुकवा कर शराब पीते हुए वीडियो वायरल हुआ था डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में संज्ञान लेकर 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था जांच में सामने आया कि वीडियो उसने 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर बनाया था मुकदमा दर्ज होने के बाद कटारिया ने सोशल मीडिया पर उत्तराखंड पुलिस को धमकी भी दी थी इस मामले में उसे कई बार नोटिस जारी किए गए उसके बावजूद भी वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुआ पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर कई जगह दबिश भी दे रही है लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा जिसके चलते पुलिस ने उसके ऊपर 25000 का इनाम भी घोषित कर दिया है बताया जा रहा है कि बॉबी कटारिया दुबई में जाकर छुप गया है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.