मुंबई पुलिस की दबिश: ऊधमसिंह नगर से महिला ने एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की

Share your love

लोकजन टुडे। रूद्रपुर

मुंबई मे बुल्ली बाई एप मामले के तार अब उत्तराखंड से जुड़ गए हैं। बुल्ली बाई ऐप के ज़रिए मुस्लिम महिलाओं को ग़लत तरीक़े के साथ पेश किया जा रहा था। इस मामले में मुंबई की एक महिला पत्रकार ने ट्विट किया था जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार ने इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस को जल्द से जल्द मामले के खुलासा करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद मुंबई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उत्तराखंड से एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसे मुंबई पुलिस महिला को अपने साथ ले गई है। अभी महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इस महिला ने एप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थीं और उनकी बोली लगाई थी। उक्त महिला तीन अकाउंट से एप चला रही थी।

सेंथिल अबुदई कुष्णराज एस प्रवक्ता उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि उक्त महिला को ऊधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। अधिक जानकारी के लिए मुंबई पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.