लक्सर विधानसभा से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद का टिकट कंफर्म होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share your love

रिपोर्ट: सलमान मलिक

 

रुड़की: हरिद्वार जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिनमें लक्सर विधानसभा से पूर्व बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद का टिकट कंफर्म हुआ।

आज लक्सर बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर बसपा प्रत्याशी मोहम्मद शहजाद का भव्य स्वागत कर खुशी का इजहार किया। वही मोहम्मद शहजाद ने बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो उन्होंने यहां के कार्यकर्ताओं पर हम पर विश्वास व्यक्त किया है।

हमारा प्रयास यही रहेगा कि हम उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि पूरे कार्यकर्ता मन और योग से हमारे साथ हैं और सब एकजुट होकर साथ काम करेंगे निश्चित तौर पर आने वाला समय बहुजन समाज पार्टी का होगा यह हमारा पूरा विश्वास है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.