परिसंपत्तियों के बंटवारे के बाद सीएम धामी पहुंचे दून, किया स्‍वागत

Share your love

देहरादून: शनिवार को उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के देहरादून आगमन पर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया और एक रैली के साथ उनको पुलिस लाइन से मुख्यमंत्री आवास तक ले जाया गया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के साथ परिसंपत्तियों के बंटवारे का मामला जो कई वर्षों का लंबित था मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में सुलझा लिया गया है। इससे उत्तराखंड को काफी लाभ होगा। इस अवसर पर महामंत्री सुमन सिंह, अंशिता शर्मा, अनु शर्मा, लक्ष्मी गुसाईं, शोभा रावत, नीता रावत, अर्चना थपलियाल, गीता पुरोहित, आशी भंडारी, रानी सैनी, कमला रावत, प्रवीण शर्मा, नंदी देवी और ऋतु मित्रा आदि महिला मोर्चा की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.