उत्तराखंड: भाजपा नेता वीरेंद्र सामंती की सड़क हादसे में मौत, विधायक मेयर समेत लोगों ने जताया शोक

Share your love

 

रुद्रपुर: शहर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह सामंती की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद से शहर के लोगों में मायूसी छा गई है। बता दें वीरेंद्र सामंती भाजपा में काफी लंबे समय से कार्य रहे थे, जिनकी पंजाब में सड़क हादसे में मौत हो गई है।

वहीं रुद्रपुर के बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल और मेयर रामपाल समेत कई कार्यकर्ता सारे कार्यक्रम छोड़कर वीरेंद्र सिंह सामंती के घर पहुंचे हैं और वहां पहुंचकर उन्होंने दुख प्रकट किया है। बीजेपी विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि वीरेंद्र सामंती की मौत से उनकी कमर ही टूट गई है। उनका सबसे मजबूत सपोर्टर जो विधानसभा चुनाव में उनके साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाकर चलता था, आज उसकी मौत की खबर से विधायक राजकुमार ठुकराल को गहरा सदमा लगा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.